Bird Flu Case : महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर, पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत, चंद्रपुर में अलर्ट जोन घोषित

Bird Flu Case : महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर, पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत, चंद्रपुर में अलर्ट जोन घोषित

Bird Flu Case

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, और यह चिंता का कारण बन चुका है। नागपुर में बाघों और तेंदुए की मौतों के बाद, लातूर में कौवों की मौत ने स्थिति को और गंभीर बना दिया था। अब चंद्रपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जहां ब्रह्मपुरी तालुका के मौजा मांगली के पोल्ट्री फार्म से मृत मुर्गियों के नमूने भेजे गए थे। पुणे और भोपाल में जांच के बाद बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि हुई है।

इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रभावित क्षेत्रों को “अलर्ट जोन” घोषित किया गया है, और पोल्ट्री रैपिड रिस्पांस टीम ने संक्रमित पक्षियों को मारने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही, वहां के पोल्ट्री फार्म को कीटाणुरहित करने और पक्षियों, जानवरों की आवाजाही को नियंत्रित करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रभावित क्षेत्र के आसपास के 5 किलोमीटर क्षेत्र में पोल्ट्री और चिकन की दुकानें बंद रहेंगी, और वहां की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह कदम संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उठाए गए हैं।

READ MORE – Violence Again in Bangladesh : बांग्लादेश में फिर से हिंसा का सिलसिला, बंगबंधु आवास पर हमला और आगजनी से हालात तनावपूर्ण

Breaking News National News and Politics