CONGRESS MANIFESTO : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, कांग्रेस का बड़ा दांव, घोषणा पत्र में जनता को साधने की रणनीति, महिला और युवाओं पर खास फोकस

CONGRESS MANIFESTO : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव, कांग्रेस का बड़ा दांव, घोषणा पत्र में जनता को साधने की रणनीति, महिला और युवाओं पर खास फोकस

CONGRESS MANIFESTO

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना जन घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, सामाजिक कल्याण, और शहरी विकास पर खास ध्यान दिया गया है। कांग्रेस का यह घोषणा पत्र न केवल बुनियादी सुविधाओं के वादे करता है बल्कि डिजिटल और सामाजिक सुधारों पर भी केंद्रित है।

कांग्रेस घोषणा पत्र की बड़ी बातें:

महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं:
  • सुरक्षा पर फोकस: चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
सुविधाएं:
  • सार्वजनिक स्थलों पर महिला टॉयलेट का निर्माण।
  • चेंजिंग रूम घाटों और तालाबों के पास।
  • मुफ्त सेनेटरी नैपकीन स्कूली और कॉलेज छात्राओं के लिए।
  • महिला सशक्तिकरण: पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

CONGRESS MANIFESTO

युवाओं और शिक्षा पर जोर:
  • सभी निकाय क्षेत्रों में यूथ हब बनाए जाएंगे ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री लाइब्रेरी की सुविधा।
  • सरकारी और आत्मानंद स्कूलों के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सामाजिक और आर्थिक कल्याण:
  • बीपीएल कार्डधारियों के लिए श्रद्धांजलि राशि योजना को 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपए किया गया।
  • वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित लोगों के लिए पेंशन योजना का विस्तार।
  • निगमों के अनियमित कर्मचारियों को रेगुलर करने के प्रयास।
  • भूमिहीन व्यक्तियों को सरकारी भूमि पर कब्जे का अधिकार।
शहरी विकास और आधारभूत सुविधाएं:
  • सभी वार्डों में सब्जी बाजार और ठेला व्यवसायियों के लिए वेंडिंग-जोन बनाए जाएंगे।
  • आवारा पशुओं से मुक्ति के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
  • धूल मुक्त शहर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
  • संपत्ति कर, जल उपभोक्ता शुल्क आदि का घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।
  • सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू की जाएगी।

CONGRESS MANIFESTO

डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम:
  • सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा।
  • जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवा।
  • ऑनलाइन भवन अनुज्ञा की सुविधा अगले 6 माह में सभी क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएगी।
पत्रकारों के लिए विशेष पहल:
  • सभी नगर निगमों में हाईटेक रेस्ट रूम बनाए जाएंगे।
क्या है कांग्रेस की रणनीति?

कांग्रेस के घोषणा पत्र से साफ है कि पार्टी ने महिलाओं, युवाओं, और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी है। डिजिटल और शहरी सुधारों के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र यह दर्शाता है कि कांग्रेस शहरी वोटरों को साधने की कोशिश में है।

कांग्रेस का यह घोषणा पत्र विकास, सुरक्षा, और सामाजिक न्याय पर केंद्रित है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इन वादों को कितना स्वीकार करती है और क्या कांग्रेस इस घोषणा पत्र के दम पर चुनावी मैदान में बाज़ी मार पाती है या नहीं। और क्या ये घोषणाएं कांग्रेस को आगामी चुनावों में बढ़त दिला पाएंगी।

read more – Delhi Election 2025 : दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 19.95% वोटिंग; सियासी घमासान तेज

Breaking News National News and Politics राज्य खबर