RAJNANDGAON MEDICAL COLLEGE
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मेडिकल कॉलेज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां के गर्ल्स वॉशरुम से एक हिडन कैमरा बरामद हुआ है। यह कैमरा अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी द्वारा लगाया गया था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब आज सुबह कुछ छात्राओं ने वॉशरुम का उपयोग करते समय कैमरे को देखते ही, तुरंत कॉलेज प्रबंधन को सूचित किया। इस खबर के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई और प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लालबाग थाना में मामला दर्ज करवा दिया।
RAJNANDGAON MEDICAL COLLEGE
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अपने मोबाइल में वीडियो भी रिकार्ड भी कर रखे थे। पुलिस की जांच में आरोपी के मोबाइल से 9 मिनट का एक आपत्तिनजक वीडियो मिला है। हालांकि राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि थाना हाजिर आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री राजनांदगांव के आर्थो वार्ड में स्टाफ बाथरूम में वॉश बेसिन के नीचे मोबाईल रखकर नित्यक्रिया का वीडियो बनाने के लिए आरोपी ताम्रध्वज मंडावी के द्वारा रखा था,
कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमाक 17/2025 धारा 77BNS ,66 ई आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कर आरोपी ताम्रध्वज मंडावी पिता हेमराय मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुखरी थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

