Baloda Bazar Road Accidents : बलौदाबाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत, सड़क किनारे मिली खून से सनी लाशें

Baloda Bazar Road Accidents : बलौदाबाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 दोस्तों की मौत, सड़क किनारे मिली खून से सनी लाशें

Baloda Bazar Road Accidents

बलोदा बाज़ार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक गातापार मेला से लौट रहे तीन युवकों की जान अज्ञात वाहन की ठोकर से चली गई, और उनका शव दूर-दूर तक फेंक दिया गया था। हादसा सुहेला थाना क्षेत्र में हुआ है।

बताया जा रहा है कि बलौदा बाजार जिले के ग्राम सेम्हराडीह के पास रात 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। मृतकों में मनोज पटेल (23), पूरन पटेल (21) और सुमन पटेल (24) शामिल है। तीनों बलौदाबाजार सिटी कोतवाली के तारासिंह गांव के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह को भी हुआ हादसा:

वहीं इससे पहले शनिवार को जिले के ढाबाडीह गांव में एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। मरने वाले बच्चे का नाम शिवम है। मिली जानकारी के मुताबिक वह सड़क किनारे खेल रहा था। उस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया था। जिसकी वजह से उसकी हादसे में मौत हो गई।

हादसे बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग काफी गुस्से में थे और उन्होंने शव के साथ चक्काजाम कर दिया था। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म हुआ था। बता दें कि बलोदा बाजार में 24 घंटे में दो सड़क हादसों की वजह से जिले में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर रूप से घायल को सुहेला अस्पताल रेफर किया गया है।

read more – CG Naxal Encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 3 नक्सली ढेर, भोपालपटनम के जंगलों में सुबह से गोलीबारी

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर