BJP Mayoral Candidates : 25 जनवरी तक महापौर उम्मीदवार घोषित करेगी BJP, भाजपा ने तेज की चुनावी रणनीति

BJP Mayoral Candidates : 25 जनवरी तक महापौर उम्मीदवार घोषित करेगी BJP, भाजपा ने तेज की चुनावी रणनीति

BJP Mayoral Candidates

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीतिक तैयारियों को गति दी है। महापौर पद के प्रत्याशियों की सूची 25 जनवरी तक घोषित किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही वार्डों के पार्षद पद के प्रत्याशियों को लेकर भी स्थिति शीघ्र स्पष्ट होने की उम्मीद है।

गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई। जहां सीएम साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की मौजूदगी में मंथन किया गया। भाजपा द्वारा यह कदम प्रत्याशियों को पर्याप्त समय देकर प्रचार-प्रसार और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

साथ ही, यह रणनीति पार्टी को चुनावी अभियान में शुरुआत से ही बढ़त दिलाने में मददगार हो सकती है। भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता की राय को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

पार्टी का मानना है कि ग्रासरूट स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय और जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर चुने गए उम्मीदवार चुनावी मैदान में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

read more – Korba News : कोरबा के सरकारी आवासीय स्कूल की 11वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, प्रशासनिक लापरवाही उजागर, आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

Breaking News News and Politics राज्य खबर