Amritsar to Katihar Train Video : रेल में मानवता शर्मसार, ट्रेन में टीटीई और अटेंडेंट द्वारा यात्री को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल! तमाशबीन बने रहे अन्य यात्री….

Amritsar to Katihar Train Video : रेल में मानवता शर्मसार, ट्रेन में टीटीई और अटेंडेंट द्वारा यात्री को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल! तमाशबीन बने रहे अन्य यात्री….

Amrapali Express Train Video

उत्तर प्रदेश से गुजर रही ट्रेन में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वाला एक वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है की कैसे टीटीई यात्री के गर्दन पर लात रखे हुए है और अटेंडेंट उस यात्री की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई करते हुए गालियों की बौछार कर रहा है।

READ MORE – Rajpal Yadav Passed Away : “दिग्गज नेता राजपाल यादव का निधन, लंबे समय से थे बीमार, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, सैफई में शोक की लहर….

वहीं ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्री सिर्फ तमाशबीन बन कर खड़े रहे हैं। वहीं दोनों उसे ट्रेन से नीचे फेंकने की बात भी कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही वीडियो के सामने आने के बाद TTE राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है और अटेंडेंट विक्रम फरार बताया जा रहा है।

Amrapali Express Train Video

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यात्री ट्रेन की बोगी में ही उल्टी और बाथरूम कर दिया था बताया जा रहा है कि यात्री शराब के नशे में था, और जब टीटी ने यात्री से टिकट मांगा तो उसने बहस शुरू कर दी। स्थानीय प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तो वहीं रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की बात भी कही जा रही है।

यह वीडियो लोगों के बीच गुस्से और चिंता का विषय बन गया है। घटना ने न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर हो रही हिंसा को लेकर गंभीर चिंताएं भी पैदा करता है।

यात्री सुरक्षा के लिए कदम
  • आवश्यक नंबर सेव रखें: रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और स्थानीय पुलिस के नंबर अपने पास रखें।
  • ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करें: किसी भी घटना को देखकर या सुनकर तुरंत पुलिस या रेलवे अधिकारियों को सूचित करें।
  • सतर्क रहें: यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।

READ MORE – Bijapur Naxal Attack : बीजापुर IED ब्लास्ट में 3 दिन बाद मिला ड्राइवर का शव…..

Breaking News National News and Politics वायरल