Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, SP ऑफिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग में पुलिस अधीक्षक समेत कई घायल

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, SP ऑफिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग में पुलिस अधीक्षक समेत कई घायल

Manipur Violence

इंफाल। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार शाम को भीड़ ने एसपी आफिस पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधीक्षक मनोज प्रभाकर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

यह हमला इंफाल ईस्ट जिले की सीमा पर स्थित सैबोल गांव से केंद्रीय बलों को हटाने में अधिकारी के विफल रहने के विरोध में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच झड़प में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों सहित कई अन्य लोग भी घायल हो गए। कुकी संगठन 31 दिसंबर को सैबोल गांव में सुरक्षा बलों के महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें, मणिपुर 3 मई 2023 से हिंसा की आग में जल रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के टकराव में कई लोगों की जान चली गई है, कई लोग बेघर हो गये हैं। बता दें कि SP ऑफिस पर फायरिंग की गई और पत्थर फेंके गए। कई वाहनों को नुकसान हुआ है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए हैं। दरअसल, सैबोल गांव में 31 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर महिलाओं पर लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में कुकी संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

read more – Journalist Mukesh Chandrakar Murder : 50 करोड़ की सड़क का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्ममता से हत्या, सेप्टिक टैंक से मिला लाश

 

Breaking News National News and Politics