EX CM Manmohan Singh Smarak
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए जमीन अलॉट करने की प्रक्रिया में तेजी लाई है। अंतिम चयन के लिए पूर्व पीएम के परिवार से भी बातचीत जारी है।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल में संजय गांधी स्मारक के आसपास के स्थलों का दौरा किया और कुछ स्थानों की पहचान की जहां एक स्मारक बनाया जा सकता है। वहीं इसके साथ ही मेमोरियल के लिए कुछ दूसरे साइट्स भी सुझाए गए हैं। अब परिवार ही अंतिम निर्णय करेगा कि मेमोरियल कहां बनना चाहिए।
READ MORE – Israel Hamas War : साल नया पर दर्द पुराना…..इजरायल का गाजा पर कहर! हवाई हमले में 22 फिलिस्तीनियों की मौत
EX CM Manmohan Singh Smarak
मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को हो गया था और उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर 28 दिसंबर को किया गया था। अंतिम संस्कार राजघाट या समता स्थल पर नहीं कराए जाने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर एकमात्र सिख प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया था, जबकि सरकार ने कांग्रेस पर मनमोहन सिंह के नाम पर संकीर्ण राजनीति करने का आरोप लगाते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि स्मारक का निर्माण ट्रस्ट के गठन की अनिवार्य औपचारिकता के बाद ही होगा।
ऐसे में माना जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो मनमोहन सिंह का स्मारक छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। स्मारक का निर्माण सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा, लेकिन इसका खर्च ट्रस्ट को उठाना होगा। वहीं ट्रस्ट ही उसके रखरखाव का खर्च भी वहन करेगा।
कांग्रेस ने लगाया था आरोप
डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार को स्मारक को लेकर चिट्ठी लिखी थी। पार्टी के नेताओं ने सरकार पर कुछ आरोप लगाए थे। कांग्रेस की मांग थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम सरकार और स्मारक एक ही जगह पर हो। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया था, “देश की जनता यह नहीं समझ पा रही है कि सरकार को उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए एक जगह क्यों नहीं मिल पा रही है।”
READ MORE – VISHNUDEO SAI BASTAR VISIT : छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का आज बस्तर दौरा, करोड़ों की देंगे सौगात…

