CG BREAKING
रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों के लिए नए साल में एक राहत भरी सामने आ रही है। बात दें कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा विभाग को सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुमति दे दी है। जिसके बाद प्रदेश भर के लगभग 2900 डीएड अभ्यर्थियों को को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं बीएड अभ्यर्थियों की नौकरी जा सकती है।


