Sai Cabinet Meeting : छत्तीगसढ़ में आज कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा,  सीएम साय करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Sai Cabinet Meeting : छत्तीगसढ़ में आज कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, सीएम साय करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Sai Cabinet Meeting

रायपुर। इस साल छत्तीसगढ़ सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक सोमवार 30 दिसंबर को होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक होगी, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है। यह बैठक 30 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे महानदी भवन में होगी।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इसके साथ ही सीएम साय अपने मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों और भावी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। बता दें कि साल 2024 की यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए राज्य सरकार प्रदेशवासियों को नए साल में कई सौगात दे सकती है। यह इस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।

read more – Jimmy Carter Passes Away : पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Breaking News News and Politics राज्य खबर