Manmohan Singh Funeral : पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई, निगम बोध घाट लाया गया पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Manmohan Singh Funeral : पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई, निगम बोध घाट लाया गया पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Manmohan Singh Funeral

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले लाया गया है। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ है। अब से कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था। 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे। शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई।

read more – Jhansi News : यूपी में गरीबों की सब्जियों पर बुलडोजर चलाने वाला निगम कर्मी बर्खास्त, नगर आयुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Breaking News National News and Politics