CG Municipal Reservation :  पालिका और पंचायतों के लिए आरक्षण के तारीखों का ऐलान, आदेश जारी……

CG Municipal Reservation : पालिका और पंचायतों के लिए आरक्षण के तारीखों का ऐलान, आदेश जारी……

CG Municipal Reservation

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव के आरक्षण का तारीख का ऐलान कर दिया गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर को आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार, राजधानी रायपुर के पं. दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में 27 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

ऐसे में माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान जल्द ही हो सकता है। आपको बता दें कि बीते दिनों नगरीय प्रशासन विभाग ने वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गयी थी। लेकिन महापौर आरक्षण नहीं हो पाया था। अब महापौर आरक्षण के बाद राज्य निर्वाचन आयोग जल्द चुनाव तारीखों का ऐलान करेगी। नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण होगा।

CG Municipal Reservation

बता दें कि सबसे पहले नगर निगम को लेकर महापौर पद का आरक्षण किया जाएगा। उसके बाद नगर पालिका और फिर नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। यह आरक्षण छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत होगा।

read more – Shyam Benegal passes away : दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन, 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड

Breaking News News and Politics राज्य खबर