IAS Subodh Kumar Singh : IAS सुबोध सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में बने प्रमुख सचिव, आदेश जारी

IAS Subodh Kumar Singh : IAS सुबोध सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में बने प्रमुख सचिव, आदेश जारी

IAS Subodh Kumar Singh

रायपुर। IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS सुबोध कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

read more – Dewas News : MP के देवास में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और दो बच्चों की जिन्दा जलने से दर्दनाक मौत

गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग में उन्हें ज्वाइनिंग दी गई थी, इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव अमिताभ जैन से भी मुलाकात की थी। बता दें कि सुबोध सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। वहीं NEET परीक्षा विवाद के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के DG पद से हटाए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल के दो दिनी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे सुबोध कुमार सिंह को भेजने का आग्रह किया था। श्री शाह के हामी भरने के बाद ही उनके बारे में आदेश निकल गया। आदेश निकलते ही एक दिन बाद ही वे छत्तीसगढ़ पहुंच गए।

read more – Boriyakala Housing Colony : राजधानी में लगातार अवैध नशा खोरी की मिल रही शिकायत पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही, बोरिया कला हाउसिंग बोर्ड में पुलिस की चैकिंग

Breaking News News and Politics राज्य खबर