Breaking News
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज गुरुवार को 19वां दिन है। वैसे में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर बवाल अभी थमा नहीं है। संसद में भी हंगामे के आसार हैं। इसी बीच अमित शाह कश्मीर को लेकर अहम बैठक करने वाले है।
READ MORE – NIA Raid in Bijapur : बीजापुर में 4 अलग-अलग जगहों पर NIA की छापेमारी
विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे।
बता दें कि लोकसभा-राज्यसभा में भी गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
Breaking News
विपक्षी दलों ने शाह से माफी मांगने और पद से इस्तीफा देने की मांग की है। INDIA गठबंधन ने संसद भवन परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। वहीं, बीजेपी ने भी कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी के साथ ही इंडिया ब्लॉक में शामिल दूसरी पार्टियों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।
Breaking News
क्या कहा था अमित शाह ने?
मंगलवार को संविधान पर बहस के दौरान अमित शाह ने भीमराव अंबेडकर को लेकर कहा, “अभी एक फैशन हो गया है – अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।”
हालांकि, अमित शाह ने अपने भाषण में कई बार कांग्रेस पर हमला किया। लेकिन भीमराव अंबेडकर को लेकर उनकी टिप्पणी ने विपक्ष को मौका दिया। कांग्रेस लगातार अमित शाह से माफी मांग रही है और अब PM मोदी से अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग कर रही है।

