spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

Parliament Winter Session : लोकसभा में आज से होगी संविधान पर दो दिवसीय चर्चा, भाजपा और कांग्रेस होंगी आमने-सामने, मोदी होंगे बैठक में शामिल

Parliament Winter Session

नई दिल्ली। संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरा होने के मौके पर लोकसभा में शुक्रवार को दो दिवसीय चर्चा शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी चर्चा का जवाब दे सकते हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में संविधान पर चर्चा करेंगे,

जबकि राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी तरह की चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू करेंगे, 11 बजे से 12 बजे तक प्रश्नकाल होगा, फिर 12 बजे से संविधान के 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा होगी, जिसमें बीजेपी के 12 से 15 नेता शामिल होंगे।

Parliament Winter Session

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को संविधान दिवस पर बहस के लिए 2 घंटे 20 मिनट का समय मिलेगा। कांग्रेस के संसदीय रणनीतिक समूह ने भी संसद के शीतकालीन सत्र और संविधान पर चर्चा को लेकर बातचीत की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही सदन में बोलेंगे।

राहुल गांधी आज ही चर्चा में बोल सकते हैं जबकि प्रियंका गांधी कल इस चर्चा में हिस्सा ले सकती हैं। बता दें कि प्रियंका का यह पहला भाषण होगा। कांग्रेस ने दोनों दिनों के लिए सदन में तीन लाइन का व्हिप जारी किया है और अपने सांसदों से दोनों दिन सदन में मौजूद रहने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे।

read more – RBI Bomb Threat : एक महीने में दूसरी बार RBI को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रशियन भाषा में आया ईमेल, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.