Kanker News : कांकेर में वन रक्षक भर्ती में एक अभ्यर्थी की मौत

Kanker News : कांकेर में वन रक्षक भर्ती में एक अभ्यर्थी की मौत

Kanker News

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यहां वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद से अभ्यर्थियों बीच में हड़कंप मच गया है।

READ MORE – LIC Bima Sakhi Yojana : पीएम मोदी करेंगे LIC की बीमा सखी योजना का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभ्यर्थी का नाम महेन्द्र कुमार था, मृतक कांकेर के जंगलवार कालेज में वनरक्षक भारती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने आया था, जो 200 मीटर दौड़ के दौरान अचानक गिरकर बेहोश हो गया,

Kanker News

जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं मृतक महेंद्र कुमार की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

फिलहाल वन विभाग और संबंधित अधिकारी इस घटना की जांच में जुट गए हैं।

READ MORE – Baaghi 4 New Poster : ‘हर आशिक है खलनायक’ ‘बागी 4’ का नया पोस्टर जारी, देखकर कांप जाएगी रूह

Breaking News Career News and Politics राज्य खबर