Farmer Protest
नई दिल्ली। किसानों ने फिर एक बार दिल्ली कूच शुरू करने का एलान किया है। किसान आज दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं और कीलें भी लगाई हैं। किसानों को रोकने के लिए उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। जिसके बाद किसान नेताओं ने सरकार की ‘बर्बरता’ की निंदा की है। आप को बता दें कि पंजाब के 101 किसान दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
हालांकि बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद करीब 1 घंटे बाद जब किसान दोबारा दीवार के पास पहुंचे तो उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। जिसमें एक किसान घायल हो गया, जो बठिंडा का रहने वाला है।