spot_img
Saturday, June 28, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

Jyotiraditya Scindia Ramp Walk : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में बिखेरा अपना जलवा, वायरल हुआ वीडियो……

Jyotiraditya Scindia Ramp Walk

नई दिल्ली। चंबल के वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वैसे तो वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। अभी ताज़ा वीडियो एक फैशन शो का है, जिसमें सिंधिया रैंप वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही रूप नज़र आया। यहां आयोजित फैशन शो में उन्होंने भी शिरकत की। सिंधिया ऐरी सिल्क जैकेट पहनकर रैंप पर उतरे कर एक प्रोफेशनल मॉडल की तरह अपना जलवा बिखेरा जिसको देख कर हर कोई दंग रह गया।

read more – CGPSC Scam : CGPSC घोटाले में CBI की बड़ी कार्यवाही, परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Jyotiraditya Scindia Ramp Walk

मजूमदार के साथ सिंधिया का दिखा गजब तालमेल

फैशन शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और केंद्रीय राज्‍य मंत्री सुकांत मजूमदार के बीच रैंप पर गजब का तालमेल देखने को मिला। दोनों नेताओं ने अपने पहनावे से लोगों को काफी प्रभावित किया। अब दोनों नेताओं का रैंप पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोगों को दोनों का यह रैंप वॉक काफी पसंद भी आ रहा है।

क्या है अष्टलक्ष्मी महोत्सव

बता दें कि अष्टलक्ष्मी महोत्सव एक तीन-दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव है, जो पहली बार 6 से 8 दिसंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में मनाया जा रहा है। यह पूर्वोत्तर भारत के उस विशाल सांस्कृतिक भंडार पर प्रकाश डालता है, जो पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की एक श्रृंखला को एक साथ लाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस महोत्सव का उद्घाटन किया।

read more – CG Naxalite Attack : छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर किया हमला, 3 जवान घायल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.