California Earthquake :  अमेरिका के नार्थ कैलिफोर्निया में भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

California Earthquake : अमेरिका के नार्थ कैलिफोर्निया में भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

California Earthquake

कैलिफोर्निया। अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के जोरदार झटके से पूरा कैलिफोर्निया दहशत में दहल गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप जाने की पुष्टि की, जिसका केंद्र फर्नडेल से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला।

California Earthquake

इतनी ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के चलते समुद्र में सुनामी आने की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरुवार की देर रात कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर भीषण भूकंप आया, जिसके कारण समुद्र में सुनामी आने का खतरा पैदा हो गया है।

California Earthquake

होनोलुलु स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग के सुनामी चेतावनी केंद्र द्वारा चेतावनी जारी की गई और इसमें कहा गया है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में बने समुद्र तटों पर खतरनाक सुनामी आ सकती है। इसके लिए समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिया कहा गया है।

भूकंप के झटकों ने कई इमारतों की नींव हिलाकर रख दी, जिससे उनके ढहने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने भूकंप के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इन वीडियो को देखकर एक बार तो किसी का भी दिल दहल जाएगा। कांप जाएंगे भूकंप के झटके देखकर।

Breaking News International News and Politics