Geyser blast News
बरेली। यूपी के बरेली के भोजीपुरा में गीजर फटने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद विवाहिता के ससुराल में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता 5 दिन पहले ही शादी होकर अपने ससुराल आई थी। वहीं गीजर ब्लास्ट की खबर होते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनो ने बताया कि नवविवाहिता बुधवार को बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। लेकिन जब काफी समय तक लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक का नाम दामिनी और पति का नाम दीपक यादव बताया जा रहा है। बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी गांव निवासी दीपक और बुलंदशहर की निवासी दामिनी की शादी 22 नवंबर को हुई थी। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Geyser blast News

गीजर यूज करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- गीजर में सॉफ्ट वाटर का इस्तेमाल करें। हार्ड वाटर यूज करने से गीजर के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है।
- ध्यान रहे कि गीजर में जब पानी न हो, तो उसका स्वीच ऑन न करें। ऐसा करने से गीजर फट भी सकता है।
- ऑटो कट वाले गीजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बिजली के बिल की बचत होगी और पानी गर्म होने के बाद गीजर का स्वीच अपने आप ऑफ हो जाएगा।
- गीजर के वॉल्व की जांच नियमित तौर पर करें। पानी लीक होने से शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा हो सकता है।
- गीजर में पानी को ऑप्टिमल टेम्परेचर पर ही गर्म करें। पानी ज्यादा गर्म होने की वजह से पाइपलाइन में दिक्कत आ सकती है।
read more – Delhi Blast : दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके धमाका, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
