spot_img
Sunday, October 19, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

Parliament Winter Session 2024 : लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने किया अडानी मुद्दे पर हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Parliament Winter Session 2024

नई दिल्ली। आज संसद शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सुबह 11 बजे शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। जैसे ही 12 बजे कार्यवाही शुरू की गई विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया।

read more – JANJGIR-CHAMPA NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। खबरों के मुताबिक मेरठ से सांसद अरुण गोविल पहली बार संसद में अपना विषय उठा रहे थे। उनका संबोधन बाधित किया। बता दें कि संसद में विपक्ष ने यूपी के संभल में हिंसा का मुद्दा भी उठाया। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों को 28 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

वहीं राहुल गांधी ने संसद के बाहर कहा कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। लेकिन मोदी सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही है। दरअसल, 21 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस की ओर से कहा गया था कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे।

इस पर बुधवार को अडाणी ग्रुप ने साफ किया है कि चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और सीनियर एग्जीक्यूटिव विनीत जैन पर अमेरिका में रिश्वत से जुड़े कोई आरोप नहीं हैं। अडाणी ग्रुप के मुताबिक, कई मीडिया हाउस में चल रही खबरें ‘गलत’ हैं।

read more – KORBA NEWBORN DIED IN AMBULANCE : सरकारी अस्पतालों के एंबुलेंस में नवजात की मौत, ड्राइवर ने रास्ते में कराई डिलीवरी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.