SECURITY CAMP OPENED IN BIJAPUR
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के कोर क्षेत्र ‘जिड़पल्ली’ में नया पुलिस कैंप स्थापित किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में नियद नेल्लानार योजना का भी जिले में विस्तार हो रहा है। जवानों ने नक्सलियों के मांद में घुसकर फोर्स ने नए कैंप की स्थापना की है। वहीं बस्तर पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से इस क्षेत्र में कैंप की स्थापना के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। यह कदम माओवादियों के प्रभावी इलाके में सुरक्षा और शांति को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

बता दें कि जिडपल्ली को नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन का कोर गढ़ कहा जाता है। यहां बीते 23 नवंबर को सुरक्षा बलों के कैंप की स्थापना की गई। इस कैंप की स्थापना से नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी एक्शन की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। वहीं इसके साथ ही आस पास के क्षेत्रों में सड़क और पुलिया निर्माण में भी तेजी आएगी।
read more – Mahasamund Road Accident : महासमुंद के NH-53 दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत

