CHHATTISGARH ROAD ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सड़क हादसे में 1 की मौत 2 की हालत गंभीर

CHHATTISGARH ROAD ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सड़क हादसे में 1 की मौत 2 की हालत गंभीर

CHHATTISGARH ROAD ACCIDENT

कबीरधाम। छत्त्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक ही परिवार के 3 लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार अपने दो बेटों के साथ खेतों में काम करने के बाद वापिस अपने घर लौट रहा था। तभी ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे वाहन से जा कर टकरा गयी।

हादसे में बाइक चालक पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके दोनों बेटे इस हादसे में बाल बाल बच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हेमदास कवर्धा निवासी के रूप में हुई है। मृतक अपने दो बेटों के साथ धान की कटाई के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान कवर्धा के नई मंडी के पास उसने कंटेनर को ओवरटेक किया और ठीक इस समय सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे हेमराज और उसके दोनों बेटे गिर गए। इसी दौरान मृतक पीछे से आ रही कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

READ MORE – Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर देशवासियों को एनसीसी दिवस की दी शुभकामनाएं

Breaking News News and Politics राज्य खबर