Indian Navy Ship Collides : सुमद्र में हुआ बड़ा हादसा, भारतीय नौसेना के जहाज की मछली पकड़ने वाली नाव के साथ टक्कर, 2 क्रू मेंबर लापता

Indian Navy Ship Collides : सुमद्र में हुआ बड़ा हादसा, भारतीय नौसेना के जहाज की मछली पकड़ने वाली नाव के साथ टक्कर, 2 क्रू मेंबर लापता

Indian Navy Ship Collides

गोवा। भारतीय नौसेना का एक जहाज गोवा तट से 13,70 समुद्री मील दूर क्रू के साथ मछली पकड़ने वाली नाव ‘मार्थोमा’ से टकरा गया। मिली जानकारी के मुताबिक नाव में 13 सदस्य सवार थे, जिनमें से 11 को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं, बाकी बचे दो सदस्यों की तलाश की जा रही है। इस हादसे के बाद भारतीय नौसेना ने तुरंत बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू (SAR) अभियान शुरू कर दिया।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना के एक जहाज और मछली पकड़ने वाले मार्थोमा के बीच गोवा के तट से 70 नौटिकल माइल दूर टक्कर हुई है। ये हादसा गुरुवार की शाम को हुआ है। हादसे के बाद भारतीय नौसेना की ओर से तुरंत खोज और बचाव प्रयास शुरू किए गए।

अब तक 11 चालक दल के सदस्यों को बरामद किया जा चुका है। नौसेना की ओर से मछली पकड़ने वाले जहाज के दो कर्मियों की खोज और बचाव के लिए प्रयास जारी हैं। नौसेना द्वारा बताया गया है कि MRCC (मुंबई) के साथ समन्वय किया जा रहा है।

READ MORE – Supreme Court hearing on Sardar Jokes : सुप्रीम कोर्ट करेगा अहम सुनवाई, सरदारों पर अब नहीं बनेंगे चुटकुले, वेबसाइट्स होगी बैन

Breaking News National News and Politics