spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Maharashtra Assembly Election Voting : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.14 फीसदी हुआ मतदान, CM एकनाथ शिंदे ने डाला वोट

Maharashtra Assembly Election Voting

महाराष्ट्र विधानसभा 2024 की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। वहीं चुनावी परिणाम के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। बता दें कि राज्य में सुबह 11 बजे तक 18.14% मतदान डाले गए। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 30% और नांदेड़ में सबसे कम 13.67% वोट डाले गए।

तो वहीं मतदान के दौरान एक बार फिर भाजपा ने बिटकॉइन स्कैम में सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले का नाम लिया। भाजपा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और मतदान को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल किया। वहीं NCP लीडर अजित पवार ने कहा कि स्कैम को लेकर ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, इसमें सुप्रिया सुले की आवाज है। हालांकि, सुप्रिया और शरद पवार दोनों ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने किया मतदान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ ठाणे के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने मतदाता को वोट करने की अपील करते हुए कहा है कि आज लोकतंत्र का पवित्र दिन है। उत्सव है। सभी को इसमें सहभागी होना चाहिए। सभी लोग मतदान करें।

read more – Jharkhand Phase 2 Voting : झारखंड की 38 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान, मधुपुर में पार्टी के पक्ष में वोट दिला रहा बूथ पर पीठासीन अधिकारी गिरफ्तार

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.