Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण 7 जिलों के इंटरनेट बैन, 2 दिनों के लिए बढ़ाये गए कर्फ्यू, 20 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद……

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा में विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण 7 जिलों के इंटरनेट बैन, 2 दिनों के लिए बढ़ाये गए कर्फ्यू, 20 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद……

Manipur Violence

मणिपुर में 16 नवंबर से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। और एक बार फिर से मणिपुर में हिंसा के कारण हालात बिगड़ने लगे है। जिसके कारण राज्य के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

READ MORE – MP Congress’ Protest : विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर आज कांग्रेस का ‘हाल बोल’ प्रदर्शन…….

बता दें कि सोमवार 19 नवंबर की रात जारी आदेश के मुताबिक, मणिपुर के इन जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, काकचिंग, कांगपोकपी, थौबल और चुराचांदपुर में इंटरनेट-मोबाइल सर्विस लगा बैन 20 नवंबर बढ़ा दिया गया है।

Manipur Violence

तो वहीं स्कूल-कॉलेज और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों को भी 20 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस बीच, सुरक्षाबलों की तैनाती और गश्त तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और राज्यपाल के आवास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।

वहीं इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध से मणिपुर की आम जनता को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। गौरतलब है कि 11 नवंबर को जिरिबाम में सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

Manipur Violence

जिसमे उग्रवादियों ने 6 मैतेई लोगों को अगवा किया था, जिनमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। इन लोगों के शव धीरे-धीरे बरामद हो रहे हैं। इस घटना ने राज्य में प्रदर्शन और विरोध को और बढ़ावा दिया है।

जिरिबाम में हुई एक अन्य घटना में पुलिस की गोली से एक मैतेई प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जिसके कारण स्थिति और खराब हो गई है।

READ MORE – Delhi NCR School Closed due to Pollution : दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 4 लागू, बढ़ते प्रदूषण की मार से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत इन जिलों के भी स्कूल बंद, डीएम ने दिए आदेश

Breaking News National News and Politics