Guna ABVP AIDSO Student Fight
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की रात ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) के सदस्यों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पांच छात्रों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में 5 लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन छात्रों की हालत गंभीर हो गई है। सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक कल यानि रविवार की देर रात्रि एबीवीपी के छात्र को गुना के सिंह टावर के पास AIDSO के लोगों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। उसने अपने साथियों को अपने बचाव के लिए फोन करके बुलाया जिनके बीच देर रात धारदार हथियारों से लड़ाई हो गई।
Guna ABVP AIDSO Student Fight
आरोप है कि एआईडीएसओ के सदस्यों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से एबीवीपी के छात्रों पर हमला किया। मारपीट में घायल सभी छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कोतवाली में भी हंगामा हुआ। जहां धक्का-मुक्की के दौरान सीएसपी सीढ़ियों पर गिर गए। मामले में पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास, सशस्त्र दंगा करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

यह थी झगड़े की वजह
घायल छात्रों ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां मध्यभारत प्रान्त अधिवेशन 19 से 22 दिसम्बर तक गुना में आयोजित होने वाला है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए छात्रों द्वारा शहर के दीवारों स्लोगन लिखा जा रहा था। तभी छात्रों के स्लोगन और प्रचार को बिगाड़ने के लिए जानबूझकर एआईडीएसओ के असामाजिक तत्व उन पर पोस्टर चिपका दिया था। वहीं घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन की ओर से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
read more – CG News : सीएम साय का बस्तर दौरा, चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे

