CG Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ के संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 16 पदों पर होगी भर्ती, 29 नवंबर तक अप्लाई करने की अंतिम तिथि….

CG Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ के संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 16 पदों पर होगी भर्ती, 29 नवंबर तक अप्लाई करने की अंतिम तिथि….

CG Sarkari Naukri

रायपुर। प्रदेश में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग (DSYW) में कुल 16 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए खेल युवा कल्याण विभाग की तरफ से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। इन पदों में वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 16 पद शामिल हैं। राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर के लिए 1 पुरुष और 1 महिला वार्डन, 1 स्टोरकीपर, 1 सहायक ग्रेड-3 और 2 भृत्य पदों के अलावा, विभिन्न मैदानी कार्यालयों के लिए 10 भृत्य पदों पर भी भर्ती की जानी है।

आवेदन करने की अंतिम तारीख

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 नवम्बर 2024 है, और यह आवेदन रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजे (CG Sarkari Naukri) जाएंगे। आवेदन पत्र और विस्तृत विज्ञापन विभाग की वेबसाइट [www.sportsyw.cg.gov.in](http://www.sportsyw.cg.gov.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यह विज्ञापन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।

कौन कौन से पदों पर निकली भर्तियां?

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में जो भर्तियां आई है। उनमें वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 और चपरासी के पद शामिल हैं। कुल 16 पोस्ट पर वैकेंसी आई है। राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन पुरूष के लिए एक पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके अलावा वार्डन महिला के एक पद पर भर्ती निकाली गई है। स्टोरकीपर के 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद और चपरासी के दो पदों पर वैकेंसी निकली है। फील्ड ऑफिस के लिए चपरासी के 10 पोस्ट पर वैकेंसी आई है।

READ MORE – BALASORE BREAKING : लाखों रूपए के बंडल गोबर में छिपाये गए, दो राज्यों की पुलिस ने की गांव में छापेमारी

 

 

Breaking News Career Education News and Politics राज्य खबर