Reacts on Union Budget 2024
रायपुर. मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया है, बजट में किसी भी तरह के लुभावने वादें जनता से नही किए है तो वही दूसरी तरफ आम जनता को इनकम टैक्स में कोई राहत भी नही मिली है. बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने तंज कसा है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे आम जनता की अपेक्षा के विपरीत घोर निराशाजनक बजट बताया है.
बैज ने कहा कि न राहत, न रियायत, बजट में बेलगाम महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक असमानता से निपटने के लिए कोई रोड-मैप नहीं है. पिछले 9 सालों की तरह इस साल का चुनावी बजट भी पूरी तरह से झूठे सपने, जुमले और झांसे का बजट साबित हुआ है, राजकोषीय घाटा अनियंत्रित है, मोदी 2.0 का यह अंतिम बजट देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाने वाला बजट है, आयकर की दरों में राहत नहीं मिलने से मध्यम वर्ग भी निराश हुआ है.

Reacts on Union Budget 2024
कांग्रेस के तंज पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि ना कांग्रेस समझ सकती है और ना ही समझना चाहती है ना ही आपको बताना चाहती है, कांग्रेस की स्पष्ट नीति रही कि लूटो और लूटवाओ, पीएम मोदी ने भी स्पष्ट कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि एक श्वेत पत्र लाया जाएगा श्वेत पत्र लाने से कांग्रेस पूरी तरह एक्सपोज होगी, इस श्वेत पत्र में उसका खुलासा होगा.
वही वही ओपी चौधरी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अमृतकाल के फाउंडेशन को रखने का काम किया है, किस रणनीति के तहत हम आगे बढ़ेंगे आने वाले दो दशकों में, इसका रोड मैप जुलाई में आने वाले पूर्ण बजट में तय होगा, भारत एक विकसित राष्ट्र है उसकी नींव रखने का काम यह बजट करेगा.

Reacts on Union Budget 2024
कांग्रेस के तंज पर मंत्री लखनलाल देवांगन का पलटवार
देवांगन ने कांग्रेय के बयान परर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसियों का कोई अस्तित्व नहीं रह गया, आज उनकी कोई सुनने वाला नहीं है, देश की जनता कांग्रेस को जानती है की भ्रष्टाचार वाली पार्टी है, जब भी सत्ता में आए तब भ्रष्टाचार किया. छग में भी सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार का काम किए.
आने वाले समय में कांग्रेस का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा. पीएम मोदी ने जनहित के कार्य किए हैं, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का प्रावधान लाया है, यह सौभाग्य की बात है 2 करोड़ लोगों को पीएम आवास का निर्माण होने वाला है, आने वाली पीढ़ी का सपना साकार होगा.
Reacts on Union Budget 2024
पूरे भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में डंका बज रहा है, प्रति व्यक्ति आज 5 किलो चावल दिया जा रहा है, अनेकों ऐतिहासिक काम हो रहा है आने वाले समय में और किया जाएगा. पीएम मोदी आने वाले कल को लेकर चलते है.

