Threat to kill actor Vikrant Massey
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को उनकी आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने की है। बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

दरअसल, एक्टर विक्रांत मैसी किसी परिचय के मोहताज नही है। आज उन्हें हर कोई जानता है। साल 2023 में आई फिल्म 12th फैल के जबरदस्त हिट होने के बाद वे रातों रात स्टार बन गए। वही इस फिल्म की सक्सेस के बाद विक्रांत मैसी अपनी आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। ये फिल्म 2002 में हुए गुजरात के गोधरा कांड के ऊपर बेस्ड है। वही हाल में इसके टीजर लॉन्च होने के बाद एक्टर को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस बात का खुलासा विक्रांत मैसी ने खुद ही किया है।
Threat to kill actor Vikrant Massey
विक्रांत मैसी को जान से मारने की धमकी
विक्रांत मैसी से उनकी आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान यह पूछा गया कि क्या उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं? इस पर एक्टर ने जवाब दिया, “जी हां, मुझे धमकियां मिल रही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह फिल्म पूरी तरह से सच्चाई पर आधारित है, और आप पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं देख पाएंगे।” विक्रांत ने यह भी बताया कि वह और उनकी पूरी टीम इन धमकियों से निपट रहे हैं।

Raha Kapoor 2nd Birthday : रणबीर-आलिया ने धूमधाम से मनाया बेटी राहा का दूसरा जन्मदिन
गोधरा कांड की सच्चाई पर आधारित फिल्म
‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म में विक्रांत मैसी एक दमदार रिपोर्टर की भूमिका में नजर आने वाले है। जो उस वक्त गोधरा कांड में हुई हलचल को देशभर में दिखाने के लिए सारी सच्चाई की जड़ तक पहुंचा है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में है।
Threat to kill actor Vikrant Massey
आपको बता दें कि, फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है, जिसे रंजन चंदेल ने डायरेक्ट किया है। पहले यह फिल्म 13 मई को रिलीज होनो वाली थी, लेकिन चुनाव के वजह से डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह मूवी 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

