LPG Gas Cylinder Price Hike : दिवाली में रातों रात LPG सिलेंडर कीमत में आया भारी उछाल

LPG Gas Cylinder Price Hike : दिवाली में रातों रात LPG सिलेंडर कीमत में आया भारी उछाल

LPG Gas Cylinder Price Hike

नई दिल्ली। दिवाली के अगले दिन लोगो को सरकार ने दिया महंगा तौफा। बता दें कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19किलो के LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।

मेट्रो सिटी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 61-62 रुपये तक बढ़ गई है। हालांकि 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। मगर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कई शहरों में 2000 रुपये के करीब पहुंच गई है। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

read more – Delhi Farsh Bazar Firing Case : दिल्ली में दिवाली पर दो गुटों में फायरिंग, 2 की मौत, कई घायल

LPG Gas Cylinder Price Hike

जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार चौथे महीने बढ़ौतरी हुई है। प्रमुख महानगरों की बात की जाए तो गैस सिलेंडर के दाम में 150 रुपए से अधिक की औसत वृद्धि हुई है। जहां एक ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं वहीं घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ौतरी नहीं हुई है।

दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम

अक्टूबर 2024 में 19 किलो LPG सिलेंडर की कीमत 1740 रुपये थी। वहीं अब 62 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद राजधानी में 19 किलोग्राम का LPG सिलेंडर 1802 रुपये का मिलेगा।

कोलकाता में LPG सिलेंडर की कीमत

LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर कोलकाता में देखने को मिलेगा। कोलकाता में अक्टूबर 2024 तक 19 किलो का LPG सिलेंडर 1,850.5 रुपये का मिलता था, जो कि अब 61 रुपये बढ़ कर 1,911.5 रुपये हो गया है।

LPG Gas Cylinder Price Hike

मुंबई में LPG सिलेंडर के दाम

मायानगरी मुंबई में भी 19 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत 62 रुपये बढ़ गई है। इसी के साथ मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1,692.5 रुपये की बजाए 1,754.5 रुपये तक हो गया है।

चेन्नई में LPG सिलेंडर की कीमत

चेन्नई में LPG सिलेंडर के दाम में 61.5 रुपये का उछाल आया है। इसके साथ ही चेन्नई में गैस सिलेंडर की कीमत 1,903 से बढ़कर 1,964 हो गई है।

read more – Chhattisgarh Foundation Day 2024 : आज छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर जानिए कैसा पड़ा ‘छत्तीसगढ़’ नाम, तिथि, इतिहास और महत्व

Breaking News National News and Politics