spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Brazilian woman arrives to marry a young man from Bhind: कच्छ में मुलाकात, फेसबुक में प्यार, बेटे की उम्र वाले युवक से, शादी करने भिंड पहुंची ब्राजील की महिला

Brazilian woman arrives to marry a young man from Bhind

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में एक युवक से ब्राजील की रहने वाली महिला को प्यार हो गया। जिसके बाद वह युवक से शादी करने उसके घर पहुंच गई। फिलहाल महिला की उम्र 51 और युवक 30 साल है। दोनों की मुलाकात गुजरात में हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, भिंड के रहने वाले युवक से ब्राजीलियन महिला को प्यार हो गया। महिला 8 अक्टूबर युवक के घर उससे शादी करने के लिए पहुंच गई। जिसकी चर्चा पूरे भिंड में फैली हुई है। वही इस शादी के लिए दोनों ने वहां के अपर कलेक्टर न्यायालय को आवेदन भी दिया है।

Brazilian woman arrives to marry a young man from Bhind

दोनों की कच्छ में हुई मुलाकात

भिंड के रहने वाले युवक पवन गोयल और ब्राजील की रहने वाली रोजीनाइड सिकेरा दोनों 9 महिने पहले गुजरात के कच्छ मिले थे। रोजीनाइड भारत घुमने के लिए आई थी। वही उसकी मुलाकात कच्छ में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले पवन से हुई। फिर दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए फिर से हुई। इस दौरान बातचीत करते हुए दोनों ने सोशल मीडिया में ही प्यार का इजहार किया।

भाषा के लिए गुगल ट्रांसलेंट की मदद ली

पवन गोयल हिंदी भाषी था। वही रोजीनाइड पुर्तगाली भाषा बोलने वाली थी। इस बीच भाषा दोनों के प्यार में रूकावट ना हो इसके लिए गुगल ट्रांसलेंट की मदद ली और व्याहट्सप में बातचीत शुरू हो गई। फिर दोनों शादी करने का फैसला किया।

Brazilian woman arrives to marry a young man from Bhind

प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी के लिए भिंड पहुंची

8 अक्टूबर से रोजीनाइड अपने प्रेमी पवन से शादी करने के लिए भिंड आ गई। वही अलग देश और धर्म होने की वजह से  शादी में रूकावट हो रहा था। इसलिए शादी के लिए उन्होंने अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन भी दिया है। बता दें कि, रोजी की  पहले से ही शादीशुदा है। उसका एक 32 साल बेटा भी है। फिलहाल वो अपने पति से अलग रहती है।

Actor Darshan got bail: एक्टर दर्शन थुगुदीपा को हाईकेर्ट से मिली राहत, रेणुकास्वामी मर्डर केस में दी अंतरिम जमानत

शादी के लिए न्यायालय में आवेदन

वही भिंड के अपर कलेक्टर एलके पांडे ने इस बारे में कहा कि दोनों ने अपनी शादी का आवेदन दिया है। इस पर विचार किया जा रहा है। साथ ही कोई समस्या नही आती तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.