Bomb threat to flights: विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक और आरोपी की पहचान, आतंकवाद पर किताब लिख चुका है शख्स

Bomb threat to flights: विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक और आरोपी की पहचान, आतंकवाद पर किताब लिख चुका है शख्स

Bomb threat to flights

नई दिल्ली। देश के विमानों को धमकी देने वाले एक आरोपी की पहचान मंगलवार हो चुकी है। नागपुर पुलिस ने इस आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया में रहने वाले जगदीश उइके (35) के रूप में की है। यह आरोपी आतंकवाद पर किताब लिख चुका है।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस श्वेता खेडकर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए विमानों को धमकी देने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने इन आरोपियों की फर्जी ईमेल्स को ट्रेस कर उनका पता लगाया। फिलहाल आरोपी फरार है। वही उनको पकड़ने के लिए पुलिस की एक खास टीम बनाई गई है।

पहले से 2 आरोपी गिरफ्तार

पिछले 2 हफ्तों में 400 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में पुलिस ने 26 अक्टूबर को एक शख्स को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान शुभम उपाध्याय(25) के रूप में की गई है। उसने 25 अक्टूबर को IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम की झूठी धमकी वाली दो पोस्ट की थीं। उसने बताया कि यह पोस्ट उसने फेमस होने के लिए की थी।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसने पैसे के लेन-देन के विवाद के चलते अपने दोस्त के नाम से एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाला था। जिसमें 14 अक्टूबर को 4 फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी।

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज