Lalu Prasad Yadav
पटना। झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस समय सियासी हलचल शुरू हो गई है। वही झारखंड के चुनाव को लेकर लालू यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड में हमारी सरकार बनेगी। मैं खुद झारखंड प्रचार करने के लिए जाउंगा।
दरअसल, 25 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के उस भड़काउ भाषण हमला बोलते हुए कहा कि जिसमें बीजेपी नेता ने कहा था कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदु बनना पड़ेगा। इस पर लालू यादव ने कहा कि ये लोग हिंदु नही पाखंडी है.. वही मीडिया ने लालू यादव से पूछा कि इस मामले में नीतिश कुमार चुप क्यों बैठे है? तो लालू ने कहा कि वे बोलते कब है।
Lalu Prasad Yadav
लालू प्रसाद यादव ने कहा- झारखंड में हमारी पार्टी जीतेगी
झारखंड चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी पार्टी झारखंड में जीत हासिल करेगी। तेजस्वी यादव फिलहाल झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वही मीडिया के पुछने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि वे जल्द ही झारखंड चुनाव प्रचार में जाने वाले हैं।
बता दें कि झारखंड में आरजेडी को 6 सींटे मिली है और पार्टी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। देवघर, कोडरमा, गोड्डा, चतरा, विश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट से आरजेडी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।