CM Vishnudev Sai: सीएम साय का रायपुर दौरा, विकास की योजनाओं पर होगी चर्चा,नर्सिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन,

CM Vishnudev Sai: सीएम साय का रायपुर दौरा, विकास की योजनाओं पर होगी चर्चा,नर्सिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन,

CM Vishnudev Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित करेंगे। इस बैठक में राज्य के विकास योजनाओं और विभिन्न नीतियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद, सीएम साय सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे सत्य साई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया।

सीएम साय ने ली बैठक

जानकारी के मुताबिक, सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं मीटिंग आयोजित हुई। इस मीटिंग के दौरान छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग बनाने के लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा  अगल-अगल खनिज परियोजनाओं के विकास के लिए राशि की स्वीकृत दी गई।

CM Vishnudev Sai

नर्सिंग कॉलेज का उदघाट्न

वही मीटिंग के बाद सीएम साय ने श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर परिसर में श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर के चेयरमेन डॉ सी. श्रीनिवास भी मौजूद थे।

श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल नवा रायपुर परिसर में श्री सत्य सांई संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उदघाट्न किया

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर