spot_img
Sunday, June 1, 2025

RAIPUR NEWS : रायपुर में बड़ा हादसा टला, मरीन ड्राइव पर गिरा लोहे का कटआउट, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

RAIPUR NEWS रायपुर। राजधानी रायपुर शहर में लगे विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग अब लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। रविवार सुबह मरीन...

Latest Posts

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना ने जारी की 45 उम्मीदवारों पहली सूची, पाचपाखाडी से लड़ेंगे CM एकनाथ शिंदे

Maharashtra Election 2024

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने अब तक 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें 99 नाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के और 45 नाम शिवसेना (शिंदे गुट) के हैं। मंगलवार रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें 45 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। जिसमे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। जबकि मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट मिला है।

वहीं माहिम सीट से शिवसेना ने सदानंद शंकर सरवणकर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर उनका मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे से होगा। महायुति की इस सूची में शिवसेना के कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। अब तक महायुति ने कुल 144 नामों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 99 नाम BJP के और 45 नाम शिवसेना (शिंदे गुट) के हैं।

read more – Priyanka Gandhi Nomination : प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, थोड़ी देर बाद करेंगी रोड शो

Maharashtra Election 2024

महाराष्ट्र में कब है चुनाव?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होगा। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख मतदाता होंगे। जिसमें 5 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। इसके लिए एक लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जहां पर मतदान किया जायेगा। महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर होंगे। इस बार मुंबई में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं।

29 अक्टूबर तक होगा नामांकन

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के मंगलवार को पहले दिन 57 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर को खत्म होगी और अगले दिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख चार नवंबर है।

Maharashtra Election 2024

देखें पूरी लिस्ट:

read more – Dantewada Naxal Attack : दंतेवाड़ा में DRG जवान के भाई पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.