spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Dantewada Naxal Attack : दंतेवाड़ा में DRG जवान के भाई पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला

Dantewada Naxal Attack

दंतेवाड़ा। नक्सली क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले के हिरोली गांव में DRG जवान के घर में घुसकर जवान के भाई पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने जवान के घर में घुसकर उनके भाई पर धारदार हथियार से कई वार किए। इस घातक हमले के दौरान अज्ञात हमलावरों ने “लाल सलाम” के नारे लगाए, जिसके बाद से नक्सलियों की संलिप्तता की संभावना बढ़ गई है।

वहीं इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात डीआरजी जवान के घर अज्ञात हमलावर घुस गए और उनके भाई लक्ष्मण कुंजाम पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

जिसके बाद आरोपी लक्ष्मण को मृत समझकर वहां से फरार हो गए घटना के बाद परिजनों ने लक्ष्मण को तुरंत किरंदुल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

वहीं पुलिस ने मामले में नक्सल गतिविधियों और व्यक्तिगत रंजिश दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गयी है।

read more – Raipur Water Supply Problem : 23 अक्टूबर की शाम राजधानी के 10 पानी टंकियों से नहीं होगी Water Supply

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.