Shreya Ghoshal concert : ‘श्रेया तुम मेरा दूसरा प्यार हो..’ पोस्टर दिखाकर युवक ने बीच में रोका कॉन्सर्ट, श्रेया घोषाल ने दिया मजेदार जवाब, देखिए VIDEO…

Shreya Ghoshal concert : ‘श्रेया तुम मेरा दूसरा प्यार हो..’ पोस्टर दिखाकर युवक ने बीच में रोका कॉन्सर्ट, श्रेया घोषाल ने दिया मजेदार जवाब, देखिए VIDEO…

Shreya Ghoshal concert

नई दिल्ली। कोलकाता में चल रहे म्यूजिकल कॉन्सर्ट में संगीतकार श्रेया घोषाल के परफॉमेंस के दौरान एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया है। इसे देखकर श्रेया घोषाल ने अपने लाइव संगीत को बीच में ही रोक दिया। वही इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

read more – India-China Border : भारत-चीन के बीच LAC पर हुआ समझौता, डेमचोक-देपसांग से पीछे हटेगी चीनी सेना

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज के दीवाने तो हर जगह हैं। वह देश के प्रमुख संगीतकारों में से एक मानी जाती हैं। फिल्मों के गानों के साथ-साथ उनके कॉन्सर्ट भी काफी लोकप्रिय होते हैं। हाल ही में, 19 अक्टूबर को कोलकाता में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान श्रेया घोषाल ने लाइव परफॉर्मेंस को रोक दिया।

श्रेया आप मेरी दूसरी मोहब्बत हो
इस कॉन्सर्ट में श्रेया घोषाल का लाइव परफॉर्मेंस चल रहा था, जब एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज़ करने का मन बनाया। वह अपने हाथ में एक प्लेकार्ड लिए खड़ा था, जिसमें लिखा था, “श्रेया, आप मेरी दूसरी मोहब्बत हो।”

Shreya Ghoshal concert

युवक ने कॉन्सर्ट के बीच किया प्रपोज
श्रेया ने गाना बीच में ही रोककर युवक से पूछा, “तो आपका पहला प्यार कौन है?” युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उसे प्रपोज़ करना चाहता है। इस पर श्रेया ने लाइव सिंगिंग रोककर उससे कहा, “प्रपोज़ करना हो तो अच्छे से करना, यही एक मौका है तुम्हारे पास… हजारों लोग तुम्हें देख रहे हैं।”

इस दौरान श्रेया युवक से मजाक भी करती है कि क्या तुम्हारे लिए मंत्र पढ़ दूं। इस पर वहां बैठे सारे ऑडियंस हंसने लगते है। जिसके बाद श्रेया ने कपल के लिए ‘रन ने बना दी जोड़ी’ का सांग तुझमें रब दिखता है…. का सांग गाया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Breaking News Knowledge News and Politics