CG Accident : घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर पलटी यात्री बस, 10 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर….

CG Accident : घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर पलटी यात्री बस, 10 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर….

CG Accident

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार ही सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। वही इसी बीच गरियाबंद जिले में आज सुबह घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गयी है।

read more – SURAJPUR DOUBLE MURDER CASE : सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए एसपी…

इस हादसे में लगभग 10 लोगो के घायल होने की खबर सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा देवभोग से रायपुर जा रही एक यात्री बस नेशनल हाइवे पर पथरी नाला के पास हुआ है।

CG Accident

मिली जानकारी के अनुसार महेश बस सर्विस की यह बस देवभोग से रायपुर जा रही थी। रास्ते में घने कोहरे के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में सवार लगभग 20 यात्रियों में से 10 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। जिसमे दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को तत्काल तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही हादसे की सूचना मिलते ही इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

read more – Chhattisgarh News : 1 नवम्बर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर लगी रोक, जानिए क्या है इसकी वजह

Breaking News News and Politics राज्य खबर