spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Madhya Pradesh Shahdol Leopard ASI Attack: शहडोल में तेंदुए का आतंक, ASI की पकड़ी गर्दन, बच्ची का सिर नोचा, पिकनिक मनाने गए थे 50 लोग

Madhya Pradesh Shahdol Leopard ASI Attack

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक  तेंदुए ने पिकनिक पर गए कई लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए ने  ASI की गर्दन दबोच ली वही एक युवती के सिर का कुछ हिस्सा नोच डाला। घटना रविवार शाम खितौली गांव की है। घटना के वक्त पिकनिक मनाने आए 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें से कई घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, शहडोल थाने में पदस्थ एएसआई नितिन समदरिया अपने साथियों के साथ शाम को शोभाघाट घूमने गए थे। तेंदुआ देखकर भगदड़ मच गई। लोगों को भगाते समय तेंदुए ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया, जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया। इस हमले में घायल पुलिस विभाग के ASI नितिन समदरिया, शहडोल के पुरानी बस्ती निवासी आकाश कुशवाह और खतौली गांव की नंदिनी सिंह  को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Madhya Pradesh Shahdol Leopard ASI Attack

तेंदुए अचानक भागता हुआ दिखा

हमले में घायल आकाश कुशवाह ने बताया, ‘हम करीब 50 लोग पिकनिक मनाने खतौली के शोभाघाट गए थे। शाम को जब सभी खाना खाने के बाद अपनी गाड़ी में वापस लौट रहे थे, तो अचानक एक तेंदुआ भागता हुआ दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर तेंदुआ भाग जाएगा।

Leopard Caught Again In Bahraich : बहराइच में वन विभाग को मिली सफलता, पिंजरे में कैद हुआ खूखांर तेंदुआ, दो लोगों पर कर चुका था हमला

तेंदुए  ने किया कई लोगों पर हमला

कुछ देर के लिए वह आंखों से ओझल हो गया। इसके बाद अचानक दूसरी तरफ से आ गया। सबसे पहले उसने मुझ पर हमला किया। किसी तरह मैं अपनी जान बचाकर भागा। इसके बाद तेंदुए ने एक-एक कर कई लोगों पर हमला करने लगा। तेंदुआ दिखाई देने पर वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोग बेखौफ होकर वीडियो बनाते रहे। इसी बीच तेंदुए ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।

Madhya Pradesh Shahdol Leopard ASI Attack

लड़की के सिर का एक हिस्सा खरोंच गया

वही तेंदुए ने नंदिनी नाम की एक लड़की पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। तेंदुए ने उसके सिर पर इतनी जोर से हमला किया कि उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा खरोंच गया

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.