Gold Silver Rate 2024
नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में दिवाली आने के पहले ही सोना-चांदी के रेट में शानदार बढ़त जारी है। वही आज 21 अक्टूब को गोल्ड का भोव नए रिकॉर्ड पर 79,640 रुपए पर पहुंचा गया। वही चांदी भाव 92,300 के पार पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, दरशहरा के बाद से ही डिमांड बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देने को मिली है। सोमवार (21 अक्टूबर) को गोल्ड 220 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 79,640 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,000 रु. है।
Gold Silver Rate 2024
सोना के दाम पिछले 6 दिन में 2240 रुपए तक बढ़ गए। दिल्ली और मुंबई में चांदी का भाव पिछले 6 दिन में 4100 रुपए उछला है। जो सोमवार को 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 6 दिन पहले 16 अक्टूबर को चांदी 97 हजार रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी।
अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 11 डॉलर की तेजी के साथ 2741.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 34.04 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

