Baba Siddique Murder Case
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले को लेकर तेजी से जांच चल रही है। जिसके तहत मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में रविवार (20 अक्टूबर) को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिससे इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारियों में अब 10वें आरोपी को दबोच लिया है।
बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच कर रही सिटी क्राइम ब्रांच ने 10वें आरोपी भगवंत सिंह को नवी मुंबई के बेलापुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी भागवत सिंह को 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है। भगवंत सिंह पर शूटरों को आश्रय और हथियार मुहैया कराने और उदयपुर से मुंबई तक बंदूक पहुंचाने का आरोप है। 32 वर्षीय आरोपी भगवंत सिंह राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है।
Baba Siddique Murder Case
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी भगवंत सिंह बाबा सिद्दीकी पर हमले के दिन तक मुंबई के बीकेसी इलाके छिपा हुआ था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ेगा, पुलिस से इस हाई-प्रोफाइल अपराध में शामिल किसी भी शेष संदिग्ध की पहचान करने के लिए आगे की तलाशी और पूछताछ करने की उम्मीद है।
गिरफ्तारियों की कुल संख्या 10 तक पहुंची
इस गिरफ्तारी से मामले में संदिग्धों की कुल संख्या 10 हो गई है। इससे पहले 18 अक्टूबर को, मुंबई पुलिस ने सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में 5 अतिरिक्त व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। अपराध शाखा ने पनवेल और कर्जत में लक्षित छापे मारे, जिससे नितिन गौतम सप्रे (32), संभाजी किशन पारबी (44), राम फूलचंद कन्नौजिया (43), प्रदीप तोंबर (37) और चेतन दिलीप पारधी (33) को गिरफ्तार किया गया।
Baba Siddique Murder Case
बता दें कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की दशहरे की रात को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गयी थी। जिसके बाद हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को बताया है। सलमान को आज भी ईमेल के जरिए जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है।
read more – Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें पूरी सूची