spot_img
Thursday, June 19, 2025

By-Elections Voting : गुजरात, बंगाल, पंजाब और केरल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, 23 जून को आएंगे नतीजे

By-Elections Voting नई दिल्ली। देश के चार राज्यों—गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल—की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज 19 जून 2025 को...

Latest Posts

Farmers Protest : दिल्ली कूच 2 दिन के लिए टला, युवा किसान और SI की मौत, भाजपा सरकार चलवा रही है गोलियां

Farmers Protest

हरियाणा। पंजाब-हरियाणा के किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डरपर आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान 2 दिन के लिए टाल दिया है। इससे पहले किसानों और पुलिस के बीच दिनभर टकराव हुआ। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे।

झड़प में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। वहीं अन्य 12 किसान और 12 पुलिसकर्मी भी घायल हैं। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान टाल दिया। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे।

Farmers Protest

किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है। वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई है।

किसान आंदोलन 2.0 के 9वें दिन चार दौर की वार्ता विफल होने के बाद पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिनों आंदोलन में अलग-अलग कारणों से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों ही जगहों पर किसान और पुलिस के बीच टकराव चल रहा है। पुलिस रबड़ बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है।

Farmers Protest

प्रदर्शन दौरान एक युवा किसान की मौत


इधर खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान एक युवा किसान की मौत हो गईमृतक युवा किसान की पहचान शुभकरमन सिंह पुत्र चरणजीत सिंह के रूप में हुई।

जो कि पंजाब के बठिंडा का रहने वाला था। उसके अलावा 12 अन्य किसान भी घायल हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Farmers Protest

12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
हरियाणा पुलिस के मुताबिक किसान आंदोलन के दौरान कुछ लोगों ने धान की पराली में आग लगाकर उसमे मिर्ची पाउडर डाल कर पुलिस को चारो तरफ से घेर लिए थे । जहरीले धुएं से पुलिस को सांस लेने में परेशानी हुई और विजिविलिटी कम हो गई।

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव के साथ लाठी, गंडासे इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों पर किया हमला किया गया। जिसमें लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने शांति की अपील की है।

शंभू बॉर्डर पर लगातार आंसू गैस छोड़े जाने से किसान आंदोलन के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर को आंसू गैस का एक्सप्लोजर हुआ है, उन्हें प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाया गया। आंदोलन के दूसरे बड़े नेता जगजीत डल्लेवाल को भी आंसू गैस की वजह से सांस लेने में प्रॉब्लम हुई है। उन्हें भी बाहर ले जाया गया।

Farmers Protest

केंद्र और किसान नेताओं के बीच हो सकती है बातचीत
5वीं बार किसान नेता केंद्र सरकार से वार्ता के लिए राजी हो सकते हैं। यह बैठक आज शाम को ही चंडीगढ़ में होगी। सूत्रों के की मानें तो शंभू बॉर्डर पर किसानों को फिलहाल आगे ना बढ़ने को कहा गया है। अगर स्थिति ऐसी रही तो फिर आज दिल्ली कूच टालने को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

कांग्रेस नेता सैलजा ने कहा – भाजपा सरकार चलवा रही है गोलियां
कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ षड्यंत्र रचने की शुरुआत कर दी है।

किसानों को वार्ता का झांसा देकर उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं और जान लेने की शुरुआत कर दी है। 3 कृषि कानूनों के दौरान जिस तरह का इम्तिहान केंद्र सरकार ने किसानों का लिया था, अब फिर उसी तरह की अग्निपरीक्षा लेना चाह रही है। मगर, किसान इनकी शतरंजी चालों को समझ चुके हैं।

Farmers Protest

7 जिलों में 23 फरवरी तक इंटरनेट बंद
हरियाणा सरकार ने राज्य के 7 जिलों में इंटरनेट बंद करने के फैसले को 23 फरवरी रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है। यह फैसला अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, जींद और सिरसा में लागू होगा।

खनौरी बॉर्डर पर लगे सफेद झंडे
खनौरी बॉर्डर पर शाम तक तनाव की स्थिति रही थी । इसके बाद किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया तो प्रशासन की तरफ से भी सफेद झंडा लहराया गया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई हैं।

Farmers Protest

किसान नेताओं की मानें तो शंभू बार्डर से ज्यादा गंभीर हालात खनौरी बार्डर पर हैं। किसानों का कहना है कि लगभग 100 से भी अधिक किसान घायल हुए हैं, वही जान गंवाने वाले किसानों की संख्या भी चार से पांच हो सकती है। किसानों का ये भी आरोप है कि 50 से ज्यादा ट्रैक्टरों को पुलिस ने तोड़ दिया है।

किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए हुए रवाना
किसान आंदोलन की अगुआई कर रहे नेता जगजीत डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां पुलिस के साथ झड़प में एक युवा किसान की मौत हुई है। इसके अलावा कई किसान घायल हैं। दूसरे किसान नेता सरवण पंधेर शंभू बॉर्डर पर रुके हैं और यहां जमा भीड़ को संभाल रहे हैं।

Farmers Protest

आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें भी प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाया गया है। उन्हें इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। जहां उनकी हालत स्थिर है।

 

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.