Boyfriend killed girlfriend in bilaspur: मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा, प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..

Boyfriend killed girlfriend in bilaspur: मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा, प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..

Boyfriend killed girlfriend in bilaspur

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। लड़की ने आरोपी से बातचीत करना बंद कर दिया था। जिससे वह काफी गुस्से में था। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची और जांच में जुट गई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक इतना गुस्से में था कि उसने लड़की के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी ने लड़की से कहा कि- अगर तुम मेरी नहीं हुई तो मैं तुम्हें किसी और की नहीं होने दूंगा।

Boyfriend killed girlfriend in bilaspur

 दो साल से था प्रेम संबंध

सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि चांटीडीह कुंदरूपारा में रहने वाला सागर साहू (18) मेडिकल स्टोर में काम करता है। करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती 17 साल की लड़की से हुई। तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ समय से लड़की ने उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना बंद कर दिया था।

आरोपी सागर ने की अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या

BILASPUR CRIME : त्योहार के दिन घर में पसरा मातम, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरी घटना

दोनों के बीच विवाद 

 

वही लड़की के माता-पिता मजदूरी को काम करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह भी वे काम पर चले गए। इसी बीच करीब 9 बजे सागर साहू युवती को मनाने उसके घर पहुंचा। दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोपी प्रेमी ने कहा- ‘मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।‘

Boyfriend killed girlfriend in bilaspur

युवती के पेट में चाकू घोंपा

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सागर ने चाकू निकालकर युवती के पेट में घोंप दिया। जिससे युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए तब तक सागर घर से भागता हुआ दिखाई दिया। लोग अंदर पहुंचे तो युवती का शव पड़ा था।

मृतका का घर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसकी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा थोड़ी में  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  पूछताछ में सागर साहू ने बताया कि युवती किसी और से प्रेम करने लगी थी। उसने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उसे चाकू घोंप दिया और कहा कि अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर