JEE MAINS 2025 Paper pattern
नई दिल्ली। NTA ने 2025 के ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (JEE MAINS) के लिए परीक्षा के पैर्टन में बदलाव की घोषणा की है। NTA के द्वारा गुरुवार को लिए गए निर्णय में सेक्शन बी में ऑप्शनल सवालों के फॉर्मेट को अब बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल प्रश्न को अब खत्म कर दिया जाएगा। पहले, विद्यार्थियों को सेक्शन बी के न्यूमेरिकल में हर विषय में से 10 में से 5 प्रश्न पूछने का विकल्प दिया जाता था। अब स्टुडेंट को सिर्फ 5 सवाल मिलेंगे और सभी को सॉल्व करना जरूरी होगा।
JEE MAINS 2025 Paper pattern
इनमें होगा लागू
NTA ने 17 अक्टूबर, गुरुवार को एक आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। एजेंसी ने बताया कि यह, JEE Main 2025 के सेक्शन B में पेपर 1 (B.E./B. Tech), पेपर 2A (B. Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में लागू होगा। हर सब्जेक्ट में 5 प्रश्न होंगे। जिसे कैंडिडेट्स को सॉल्व करना अनिवार्य होगा।

क्यों किया गया पैटर्न में बदलाव
NTA ने जानकारी दी है कि कोविड-19 महामारी के दौरान स्टुडेंट्स पर दबाव को कम करने के लिए परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्नों की व्यवस्था की गई थी। जो 2021 से 2024 तक जारी रखी गई। अब 2025 साल से परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। पहले स्टुडेंट्स को 10 सवाल दिए जाते थे, जिनमें से उन्हें पांच प्रश्न हल करने होते थे।
JEE MAINS 2025 Paper pattern
पूरी डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी
NTA ने आगे बताया कि जेईई मेन्स 2025 के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसकी पूरी डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। वही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद परीक्षा के पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

