Femina Miss India 2024: मध्यप्रदेश की बेटी निकिता पोरवाल पर सजा ताज, फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता, आइए जाने कैसा रहा ब्यूटी क्वीन का सफर….

 Femina Miss India 2024: मध्यप्रदेश की बेटी निकिता पोरवाल पर सजा ताज, फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता, आइए जाने कैसा रहा ब्यूटी क्वीन का सफर….

Femina Miss India 2024

 उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली में आयोजित की गई थी। जहां 2023 की विजेता रही नंदिनी गुप्ता ने निकिता को ताज पहनाया। निकिता अब मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी।

जानकरी के मुताबिक, फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब मध्य प्रदेश की बेटी निकिता पोरवाल के नाम रहा। निकिता पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या को डाई हार्ट फैन मानती हैं। निकिता बॉलिवुड में काफी लंबे समय से एक्टिव रही है। उन्होंने अपने करियर की महज 18 साल की उम्र से बतौर टीवी एंकर के रूप में शुरूवात की है। आइए जाने निकिता की जर्नी अब तक कैसी रही-

Femina Miss India 2024

निकिता पोरवाल एनिमल लवर है

उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल है। जिनका उज्जैन में पेट्रो केमिकल का बिजनेस है। निकिता अपने माता पिता की बहुत लाडली है। वही निकिता ने एमबीए की पढ़ाई की है। एक्टर, राइटर होने के साथ ही निकिता एनिमल लवर भी है। उनका कहना है कि हमे उनसे प्यार करना चाहिए।

अपकमिंग फिल्म चंबल पार इंटरनेशनल फिल्म में दिखाया जाएगा

इसके अलावा निकिता पोरवाल ने कई सारे स्टेज ड्रामा लिखे हैं। उन्होंने 250 पेज की कृष्ण लीला भी लिखा है। निकिता की अपकमिंग फिल्म चंबल पार है। जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। बता दें कि एस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।

FEMINA MISS INDIA C.G. 2024: विशाखा राय बनी फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़; मिस इंडिया के लिए करेंगी दावेदारी

Femina Miss India 2024

निकिता एश्वर्या राय को अपना रोल मॉडल मानती है

निकिता एश्वर्या राय को अपना रोल मॉडल मानती है। उन्होंने कह उनके पास खूबसूरती और बुद्धि का परफेक्ट एग्जांपल है। वही निकिता को सपना है कि वे संजय लीला भंसाली के फिल्मों में काम करें। बता दें किं निकिता ज्यादा सोशल मीडिया में एक्टिव नही रहता है। इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोवर्स है।

इनको मिला अवार्ड

फेमिना मिस इंडिया 2024 में  अरुणाचल प्रदेश की टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड मिला। जबकि, मेघालय की एंजेलिया मार्रवीन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवार्ड से नवाजा गया।

Breaking News National News and Politics राज्य खबर