Lohardih case update: लोहारिडीह कांड में बड़ा खुलासा, कचरू साहू ने आत्महत्या नही की थी, उसे मारकर लटकाया गया था

Lohardih case update: लोहारिडीह कांड में बड़ा खुलासा, कचरू साहू ने आत्महत्या नही की थी, उसे मारकर लटकाया गया था

Lohardih case update

कवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारिडीह में 15 सितंबर को हुई कचरू साहू की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कचरू साहू ने आत्महत्या नही की बल्कि उसे मारकर उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, IPS अभिषेक पल्लव ने फांसी पर लटकी लाश को सुसाइड बताया था, लेकिन MP की बालाघाट पुलिस ने इस मामले के सच को उजागर कर दिया है। इस वारदात को  4 लोगों ने मिलकर आंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर है। मामला MP के बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाटोला का है।

Lohardih case update

कचरू साहू हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारिडीह गांव में जिस युवक कचरू साहू की मौत पर जमकर बवाल हुआ था।15 सितंबर को एमपी के बीजाटोला गांव के खार में शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या कर आरोपियों ने अपना जुर्म छुपाने के लिए आत्महत्या का रूप देकर फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए थे।

एमपी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

वही बिरसा पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें रघुनाथ साहू का भांजा रोमन साहू, टेकचंद पटेल और राखीलाल साहू निवासी मध्यप्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है। ये सभी आरोपी मृतक रघुनाथ साहू परिवार के करीबी हैं।

मोबाइल नबंर  को CDR एनालिसिस

एमपी पुलिस ने लगातार इस में मामले जांच कर रही थी। वही इस दौरान पुलिस ने मृतक कचरू साहू के मोबाइल नबंर और संदेहियों के नबंर को CDR एनालिसिस भी किया। लेकिन संदेहियों से पूछताछ करने पर वे पुलिस को गुमराह करते रहे।

गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटकाकर मारा

इसके बाद पुलिस को टेकचंद पटेल के CDR और बयान पर कुछ संदेह हुआ। फिर पुलिस के द्वारा संदेहियों से अलग-अलग पूछताछ की गई और मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि टेकचंद पटेल, रोशन साहू, दिनेश साहू, राखीलाल हिरवाने ने कचरू साहू को उसके ही गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटकाकर मारा।

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर