CG Cabinet Meeting : सीएम साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

CG Cabinet Meeting : सीएम साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

CG Cabinet Meeting

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यानी 16 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। मुख्य रूप से धान खरीदी की तारीख पर चर्चा होगी, जिसमें 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।

इसके साथ ही, धान खरीदी के लिए आवश्यक कर्ज लेने पर भी कैबिनेट में फैसला हो सकता है। वहीं कैबिनेट की बैठक में नई उद्योग नीति पर भी मुहर लग सकती है, जो राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी। इसके अलावा, राज्योत्सव को लेकर भी कैबिनेट में फैसला लिया जा सकता है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एकसाथ करवाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए निकायों को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

CG Cabinet Meeting

पिछली कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को हुई थी। पिछली बैठक में प्राधिकरणों के नियमों में बदलाव किया गया। छत्तीसगढ़ में 5 विकास प्राधिकरण हैं। हर प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही दो मंत्रियों की जगह अब पूरा मंत्रिमंडल इसमें शामिल होगा। इसके अलावा जिस इलाके का प्राधिकरण है वहां के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

सीएम साय का रायपुर और महासमुंद दौरा कार्यक्रम

सीएम विष्णुदेव साय रायपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे महासमुंद जिले गढ़ फूलझर में रामचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे महासमुंद जिले गढ़ फूलझर में रामचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव में शिरकत करेंगे।

read more – IND vs NZ : बारिश रुकने के बाद जल्‍द शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच, बेंगलुरु में सुबह से हो रही है बारिश

Breaking News News and Politics राज्य खबर