spot_img
Thursday, October 16, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM साय, नाती-नातिन के साथ काटा केक, सुदूर अंचल से आया विशेष संदेश

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है, सीएम ने भगवान जग्गनाथ के दर्शन के साथ ही दिन की शुरुआत की और फिर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे जहां छोटे बच्चों के साथ भोजन किया, बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया, उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया, बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी बच्चों में बांटा.

इसे भी पढ़े – जन्मदिन विशेष: दादा थे विधायक पोता बना मुख्यमंत्री! आर्थिक संकट से जूझे लेकिन रुके नही.. पढ़िए CM विष्णुदेव साय की कहानी

नन्हे बच्चों ने मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा” साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा. वही सुदूर अंचल बीजापुर से एक छोटी बच्ची ने भी मुख्यमंत्री के लिए बधाई संदेश भेजा जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

CM साय
ग्राम बगिया में विष्णुदेव साय ने मनाया जन्मदिन

मुख्यमंत्री CM साय ने अपने नाती वेदांश और नातिन वंशिका के साथ जन्मदिन का केक भी काटा, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने नाती नातिन के साथ जन्मदिन का केक काटा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने नाती नातिन के साथ जन्मदिन का केक काटा

CM साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की और भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है.

विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये की पूजा की
CM साय ने भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये की पूजा की

गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है, यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन से रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है, इस रथ के पहिये को पिछले 12 दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के दर्शन हेतु भम्रण कराया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ.

इसे भी पढ़े – CHHATTISGARH NEWS : सीएम विष्णुदेव साय ने मनाया अपना 60वां जन्मदिन, अमित शाह ने दी बधाई

सुदूर अंचल से CM साय के लिए बच्ची का विशेष संदेश

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.