Raipur WRS Colony Ravan Dahan
रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी स्थित रावण मैदान में दशहरा के दिन पुतला दहन से पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रावण दहन के लिए मंच निर्माण के दौरान एक कर्मचारी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गई।
घटना के बाद तत्काल कर्मचारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रावण मैदान कल रावण दहन के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं मंच पर एक कर्मचारी परमानंद ध्रुव (37 वर्ष) काम कर रहा था।
Raipur WRS Colony Ravan Dahan
तभी अचानक उसे जोरदार बिजली का झटका लगा, जिससे वह ऊपर से नीचे गिर गया। करंट लगने से अचेत हुए परमानंद को मौके पर सीपीआर दिया गया और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
जहां डॉक्टरों ने कर्मचारी परमानंद ध्रुव की मौत का कारण बिजली का झटका बताया। फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

